नवनियुक्त SSP टिहरी पहुंची थत्यूड़, सुनी जन समस्याएं, मेधावी छात्राओं को भी किया सम्मानित

Please Share
कृष्णपाल सिंह रावत की रिपोर्ट;
टिहरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी तृप्ति भट्ट द्वारा अपनी नव नियुक्ति पर थत्यूड क्षेत्र का भ्रमण करते हुए थत्यूड क्षेत्र की जनता, व्यापार संघ के पदाधिकारियों, समाज सेवकों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के साथ संवाद कर क्षेत्र की समस्याओ को सुना गया।
नवनियुक्त SSP द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के 07 दिवस के भीतर ही थाना घनसाली व थाना थत्यूड क्षेत्र का भ्रमण किया गया जिसपर स्थानीय जनता द्वारा उत्साह के साथ SSP का आभार प्रकट किया गया।

नवनियुक्त SSP टिहरी पहुंची थत्यूड़, सुनी जन समस्याएं, मेधावी छात्राओं को भी किया सम्मानित 2 Hindi News Bharat »

थाना थत्यूड के वर्ष 2015 मे बनने के बाद पहली बार जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता के साथ सीधे वार्ता की गयी तथा उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुना गया। उक्त अवसर पर संवाद मे  प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा SSP का भव्य स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। संवाद मे थाना क्षेत्रान्तर्गत अध्ययनरत बालिकाओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं / बच्चों / बालिकाओं को उनके अधिकारियों के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गयी तथा। वहीं 20 मेधावी बालिकाओ को उत्साहवर्धन हेतु SSP द्वारा टी-शर्ट भी प्रदान की गई।

नवनियुक्त SSP टिहरी पहुंची थत्यूड़, सुनी जन समस्याएं, मेधावी छात्राओं को भी किया सम्मानित 3 Hindi News Bharat »

 

SSP द्वारा समस्त उपस्थित व्यक्तियो द्वारा बतायी गयी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक लिया गया तथा अवगत कराया कि महिलाओं व  बच्चों की सुरक्षा, सहायता, महिला उत्पीड़न पर त्वरित कार्यवाही प्राथमिकता की श्रेणी में रहेंगे तथा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ को प्रोत्साहित किया जायेगा। साथ ही अपराधिक गति विधियों पर अंकुश लगाने, स़ड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु जनता से सहयोग देने एवं वर्तमान समय में कोविड -19 संक्रमण के दृष्टिगत जन जागरूक अभियान चलाने पर जोर देते हुए पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
संवाद मे उपस्थित व्यक्तियों द्वारा दिए गए सुझावो पर शीघ्र कार्यवाही कराने का आश्वासन भी दिया गया, जिसमे;
  • महिलाओ की सुरक्षा, सहायता हेतु लगातार प्रयास किया जायेगा।
  • ड्रग्स / नशाखोरी / अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगायी जायेगी।
  • मेधावी छात्राएं जो पढाई / स्पोट्स / विभिन्न प्रतियोगिताओं में रूची लेती है तो उन मेधावी छात्राओं को पुरूस्कृत किया जाएगा।
  • थाना क्षेत्रान्तर्गत घुमने वाले फड़ ठेली चलाने वाले व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन किया जायेगा, जिससे अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी तथा महिला / बच्चो संबंधी अपराधो पर रोकथाम लगेगी।
  • जनता के सहयोग से पुलिस की कार्य प्रणाली को ओर भी प्रभावशाली बनाया जा सकेगा।
  • कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव कम होने पर महिलाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन प्रत्येक थाना क्षेत्रान्तर्गत किया जायेगा।
  • जनपद टिहरी गढवाल पुलिस का प्रथम दायित्व महिला सुरक्षा, सहायता पर रहेगा।
  • जनपद का सम्पूर्ण क्षेत्र समानता से देखा जायेगा।
  • थत्यूड क्षेत्र मे होने वाली यातायात समस्या का शीघ्र अतिशीघ्र निस्तारण किया जायेगा।

नवनियुक्त SSP टिहरी पहुंची थत्यूड़, सुनी जन समस्याएं, मेधावी छात्राओं को भी किया सम्मानित 4 Hindi News Bharat »

इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना थत्यूड का भौतिक निरीक्षण किया, जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर / थाना कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय एवं भोजनालय का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर मौजूद अधिकारी / कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओ के सम्बन्ध में जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शाह, थानाध्यक्ष थत्यूड संजीत कुमार अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like