पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ में महीने भर से एक नाबालिक लड़की का पीछा करने वाले मनचले ने डरा धमका कर स्कूल जा रही एक लड़की का अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद मनचला लड़की को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की के विरोध के बाद मनचले ने नाबालिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी लड़की ने स्कूल पहुंचकर अपने शिक्षकों को आपबीती सुनाई जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मनचले लड़के की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
