पौड़ी: दिल्ली से बैजरो जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त; 3 की मौत, 7 घायल

Please Share

पौड़ी: सोमवार को तड़के नजीबाबाद-बुवाखाल नेशनल हाईवे पर एक बोलेरो वाहन संख्या यूके12टीए0962 खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं सात यात्री घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बैजरो जा रहे एक बोलेरो वाहन नजीबाबाद-बुवाखाल नेशनल हाईवे पर दुगड्डा से करीब 5 किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। हाईवे पर दुगड्डा और गुमखाल के बीच बोलेरो खाई में गिर गई। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष हैं। बोलेरो यात्रियों को दिल्ली से बैजरो ले जा रही थी। बताया गया कि वाहन में एक ही परिवार के लोग सवार थे।
सूचना पर पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मृतकों में माहेश्वरी देवी पत्नी आनंद रावत उम्र 50, विनोद सिंह रावत पुत्र रतन रावत उम्र 52, अरविंद सिंह पुत्र मान सिंह उम्र 36 (सभी निवासी चौरखंड बेदीखाल) शामिल हैं। वहीं घायलों में सूरज पुत्र राजेंद्र उम्र 24, दिनेश रावत पुत्र आनंद सिंह उम्र 32, नरेश सिंह पुत्र आनंद सिंह 27, यशवंत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह 55, आनंद सिंह पुत्र चंदन सिंह 56 शामिल हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like