देहरादून: अचानक बिजली जाने के बाद खाने में गिरा विषाक्त पदार्थ, पता चलने पर पति पत्नी ने कॉल कर बुलाई 108  

Please Share

देहरादून: पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक और एक युवती को 108 के माध्यम से प्रेम नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,  जिन्होंने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना के संबंध में संबंधित मजिस्ट्रेट को सूचित कर मौके पर बुलाया। मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयानों में युवक तथा युवती ने अपने आपको को पति-पत्नी बताया। उन्होंने अपने बयांन में कहा की रात के समय खाना बनाते समय अचानक बिजली चली गई।

इस दौरान खाने में कुछ गिर गया, जिससे खाना विषाक्त हो गया। आज प्रातः दोनों की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्होंने 108 को फोन कर बुलाया। दोनों ने किसी भी प्रकार के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से इनकार किया है। युवक की पहचान प्रवीण पुत्र जगदीश निवासी ग्राम कासमपुर, मिर्जापुर, जनपद- सहारनपुर, उ0प्र0, हाल निवासी दून ग्लोबल सोसाइटी, झाझरा, देहरादून तो वहीं युवती की पहचान फलक पत्नी प्रवीण हुई है। फिहाल दोनों खतरे से बहार है लेकिन दोनों का इलाज जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like