प्रेम प्रसंग के चलते किया एसिड से हमला, पुलिस ने दबोचा

Please Share

पिथौरागढ़। दो बच्चों की माँ पर एसिड से हमला करने वाला आरोपी हासम उर्फ गुड्डू को पिथौरागढ़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग के चलते गुस्साए आरोपी ने महिला पर तेजाब से हमला किया था। गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि पीड़ित महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि 19 दिसम्बर को थाना कोतवाली क्षेत्र के लिंठयूडा मे गुड्डू ने एक महिला पर एसिड डाकलकर उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से को जला दिया है। घटना के बाद फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया जो पीलीभीत, बरेली, रामपुर उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लिये रवाना हुई थी।

पुलिस ने आरोपी को नौ दिन बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग ही मुख्य कारण था। वहीँ आरोपी गुड्डू का कहना है कि वह महिला से प्रेम करता था। महिला उसके साथ दो साल पीलीभीत में रही। पहले से शादीशुदा होने के कारण बाद में अपने पति के पास पिथौरागढ़ वापस लौट आई। साथ ही उसने बताया कि वह दोनों आपस मे सम्पर्क में थे। महिला उसके साथ वापस आने की बात करती थी। समय गुजरता गया महिला के वापस नहीं लौटी। लेकिन महिला के वापस न आने से गुस्साए गुड्डू ने पीड़ित महिला पर तेजाब से हमला कर दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply