ट्रेन में छेड़छाड़ की शिकार अभिनेत्री बोली लोग सिर्फ फेसबुक पर निकालते है गुस्सा

Please Share

केरल : मलयालम अभिनेत्री सानुषा संतोष के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना उस समय की है है जब मेंग्लुरु सेंट्रल और थिरुवनंतपुरम के बीच चलने वाली ट्रेन मावेली से सानुषा थिरुवनंतपुरम जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे सानुषा ट्रेन में ऊपर की बर्थ पर सो रहीं थीं, जब एक आदमी ने आकर उनके होंठ पर हाथ रख दिया। उन्होंने सफर कर रहे बाकी यात्रियों से मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई उनकी मदद को आगे नहीं आया। सानुषा ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि लोगों को सिर्फ फेसबुक पर गुस्सा निकालना आता है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि अभी कुछ समय पहले दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ एक फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले ने खूब तूल पकड़ा था। जायरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो अपलोड किया था। जायरा का आरोप था कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply