अधिक शराब पीने के चलते ड्राईवर की कार में ही हुई मौत

Please Share
देहरादून: थाना डोईवाला के अंतर्गत संजीव कुमार द्वारा सूचना दी गई कि, उनका कार चालक सुबह से गाड़ी लेकर गया है। जिसकी खोजबीन करने पर वह जीवनवाला में रोड किनारे खड़ी है तथा उसके अंदर चालक बेहोश की हालत में पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर चालक को उपचार हेतु जोलीग्रांट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।
चालक के शरीर पर कोई चोट के निशान नही है। पूछताछ करने पर उसके साथ गए व्यक्ति द्वारा बताया गया कि, चालक रुस्तम ने दिन के समय देशी ठेका लालतप्पड़ में शराब पी और वह जीवनवाला में गाड़ी में सो गया।  मृतक के भाई को मौके पर बुलाकर आवश्यक जानकारी ली गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया अधिक शराब के सेवन से चालक की मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट  के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। मृतक की पहचान रुस्तम पुत्र चंद्राराम निवासी माजरी थाना डोईवाला, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like