निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Please Share

हल्द्वानी : नगर निगमों में जल्द होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियां रफ़्तार पकड़ने लगी है। राजनैतिक दल जनता तक अपनी पकड़ बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। वहीँ चुनाव की तैयारियों में प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है।  

हल्द्वानी निगम के निकाय चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। जिले में नगर निगम के 60 वार्डो में 240 बूथ बनाये गए। साथ ही रविवार से मतदाता सूची बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया जायेगा। सूची बनाने के कार्य में  220 कर्मचारी और 30 पर्यवेक्षक लगाए गए है। 4 फरवरी तक घर-घर जा कर मतदाता सूची तैयार कर ली जाएगी। साथ ही एक वार्ड में 1450 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। निकाय चुनाव में देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी की लगातार जीत का सिलसिला जारी रहता है या राज्यों में सिमटती कांग्रेस कुछ चमत्कार कर पाती है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply