एस आई टी जांच न होने तक आंदोलनकारी रहेंगी आमरण अनशन पर

Please Share

पोड़ी: जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुडदौडी के भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष सुबोध पोखरियाल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया जिसका आज आमरण अनशन का 5 वा दिन था। अनशनकारी सुबोध पोखरियाल के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई थी।

डॉक्टरों की सलाह पर फोर्स फीडिंग के लिए पुलिस ने अनसनकारी को अस्पताल में भर्ती करा दिया। वही जिला अध्यक्ष सुबोध पोखरियाल को अनशन से उठाने के बाद अब यूकेडी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेन्द्र रावत अनशन पर बैठ गए हैं।

आंदोलनकारियों का कहना है कि कॉलेज के तमाम प्रकरणों की जब तक एस आई टी जांच  नहीं होती, तब तक उनका ये आंदोलन जारी रहेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply