प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में भाजपा की शानदार विजय पर प्रदेश् अध्यक्ष की पीठ थपथपाई, राज्य सरकार को पूरी मदद का आश्वासन दिया।

Please Share

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में भाजपा की शानदार विजय पर प्रदेश् अध्यक्ष की पीठ थपथपाई, राज्य सरकार को पूरी मदद का आश्वासन दिया। 1 Hindi News Bharat »

नईदिल्ली
उत्तराखंड में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रदेश् अध्यक्ष श्री अजय भटट् की पीठ थपथपाई है और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया है।
भाजपा प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट् ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भेंट की और राज्य से जुड़े विभिन्न विषयो पर उनसे चर्चा की ।साथ ही श्री भटट् ने श्री केदार नाथ व् श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया।
भेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रदेश् अध्यक्ष श्री अजय भटट् की पीठ थपथपाते हुए इस बात की प्रशंसा की कि श्री भटट् के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की।
अजय भटट् ने प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाले पर मुख्य मंत्री द्वारा सी बी आई जांच के आदेश दिये जाने व् 6 प्रशासनिक अधिकारियों को निलम्बित किए जाने की कार्यवाही का विवरण देते हुए राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई जा रही जीरो टॉलरेन्स की नीति उल्लेख किया।
श्री भटट् ने कहा कि प्रदेश् में सरकार और संगठन के बीच पूरा तालमेल है। उन्होंने यहाँ सरकार के मंत्रियों व् संगठन के पदाधिकारियों की हुई बैठकों का भी विवरण प्रधानमंत्री को दिया।
राज्य के विकास के विषय पर प्रधानमंत्री ने प्रदेश् अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए भरपूर सहायता देगी।
अजय भटट् ने प्रधानमंत्री को श्री केदारनाथ व् श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड आगमन हेतु प्रधानमंत्री को निमंत्रण पत्र भी दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply