अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली की राजनीति में भी फेरबदल की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

माकन ने ट्वीट कर कहा कि ” दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं से, कांग्रेस कवर करने वाले मीडिया से एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी से मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था ! इसके लिए ह्रदय से आभार। ”
बता दें कि माकन 2003-04 के दौरान दिल्ली विधानसभा के स्पीकर चुने गए थे। मात्र 39 साल में विधानसभा के स्पीकर चुने गए माकन देश के सबसे युवा विधानसभा अध्यक्ष रहे। दिल्ली में साल 2015 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों में माकन ने सदर बाजार सीट से चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे।
अजय माकन साल 2004 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से सांसद चुने गए थे। इस चुनाव में माकन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जगमोहन को हराया था। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में माकन ने इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल को हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में माकन भाजपा की मीनाक्षी लेखी से हार गए थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like