उत्तराखंड के लाल अजीत डोभाल बने रहेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, केबिनेट में मिली जगह

Please Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई केबिनेट टीम में एक बार फिर अजीत डोभाल को महत्वपूर्ण  कार्यभार सौप दिया गया है। अजीत एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor ) बन गए हैं। बता दें कि अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्र में उनके अच्छे काम के लिए मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए हुई है।

गौरतलब है कि अजीत डोभाल की गिनती देश के सबसे ताकतवार नौकरशाहों में होती है।मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें NSA के अलावा रणनीतिक नीति समूह (स्ट्रैटिजिक पॉलिसी ग्रुप, SPG) का सचिव भी बना दिया गया था। पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक अजीत डोभाल की निगरानी में ही हुई थी।उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी जानकारी दी थी। वह पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भी सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like