अक्षत राज को मिला IMA का सर्वोच्च सम्मान “स्वार्ड ऑफ ऑनर अवार्ड”

Please Share

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी आइएमए में पासिंग आउट परेड (पीओपी) 459 कैडेट्स आज विभिन्न सेनाओं में अफसर बन गए। आइएमए से प्रशिक्षण लेकर 9 मित्र देशों के 77 कैडेट भी अपनी-अपनी सेना का हिस्सा बने पीओपी में 144 रेगुलर और 127 टीजीसी कोर्स के कैडेट्स होंगे पास आउट हुए। इसी के साथ आईएमए के इतिहास में अब देश को 61 हज़ार 6 सौ 85 अफसर देने का  रिकॉर्ड जुड़ गया। इसमें अब तक 33 मित्र देशों के 2342 विदेशी जीसी भी होंगे शामिल।

बता दें कि दक्षिणी पश्चिमी कमान के चीफ जनरल ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल चेरिस मैथसन ने परेड की सलामी ली।आज 382 जांबाज अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बने हैं। जबकि मित्र राष्ट्रों के 77 कैडेट्स पासआउट हुए हैं। इससे पहले ड्रिल स्क्वायर पर कैडेट आईएमए का ध्वज लेकर ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने पहुंचे।
सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। इसके बाद ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए 459 जेंटलमैन कैडेट्स चैटवुड भवन के सामने पहुंचे। इस दौरान आईएमए के आसपास का क्षेत्र जीरो जोन रहा।

सीनियर अंडर अफसर अक्षत राज को भारतीय सैन्य अकादमी के सर्वोच्च सम्मान स्वार्ड ऑफ ऑनर अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान अन्य अवार्ड भी दिए गए। जो इस प्रकार हैं।

सोर्ड ऑफ ऑनर – अक्षत राज

गोल्ड मेडल – सुरेंद्र सिंह बिष्ट

सिल्वर मेडल – कौशलेश कुमार सिन्हा

ब्रांज मेडल – अक्षत राज

व्यक्तिगत उत्कृष्टता सम्मान

पैराशूट रेजीमेंट मेडल – मनोज डागर

सिख रेजीमेंट सिल्वर मेडल – हरिओम सिंह कुंताल

डोगरा रेजीमेंट एंड स्काउट विंग मेडल – किशन गरिया

मराठा  मेडल – मोहम्मद सोहेल इस्लाम

सिखलाई सिल्वर मेडल – अली अहमद चौधरी

कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स मेडल – निखिल शर्मा

9जीआर मेडल – शाहीलदीप सिंह

राजपूत रेजीमेंट सिल्वर मेडल – निखिल शर्मा

ब्रिगेड ऑफ  द गार्ड्स मेडल – वैभव

8जीआर मेडल –  पवन कुमार

जाट रेजीमेंट सिल्वर मेडल – रुद्र प्रताप चौधरी

ग्रेनेडियर्स ट्रॉफी- बिशो थापा

मोटीवेशन ट्रॉफी – रुद्र प्रताप चौधरी

मेजर शैतान सिंह ट्राफी- संजीव कुमार

डेकर हाउस ट्राफी- सुरिंदर सिंह

रियूनियन ट्राफी- सौरभ सिंह

ये भी बने विजेता

सर एलविन एजरा ट्रॉफी – डोगराई

द नवाब ऑफ जोरा ट्रॉफी – चुशूलु

इंटर कंपनी फिजिकल ट्रेनिंग कप – कैरन

3वीं गोरखा रेजीमेंट ट्रॉफी – मेकटिला

बर्मा आर्मी ट्रॉफी – बसन्तर

एयर चीफ  मार्शल दिलबाग सिंह ट्रॉफी – सैनग्रो

सेंट्रल इंडियन हॉर्स ट्रॉफी – कैसीनो

पीबीजी ट्रॉफी – जोजिला

गवर्नर ऑफ उत्तराखंड ट्रॉफी –  बसंतर

एडीजी एई ट्रॉफी – चुशलु

इंटीरियर इकोनॉमी ट्रॉफी – कैसीनो

आर्मी कमांडर आरट्रैक बैनर – बसंतर

कुमाऊं ट्रॉफी – कैरन कम्पनी

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like