अमित शाह का गुजरात दौरा आज, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Please Share

अहमदाबाद: गृहमंत्री अमित शाह आज गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत  समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा वह कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शाह शुक्रवार रात को गुजरात पहुंच गये थे।

गौरतलब है कि अपने तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह सबसे पहले गांधीनगर में गुजरात पुलिस की एक साइबर परियोजना का उद्धाटन करेंगे, उसके बाद रेलवे की कुछ परियोजनाओं का उद्धाटन कर वे जीटीयू के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद वह शाम को अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर के तहत आने वाले अहमदाबाद के घाटलाडिया क्षेत्र में अपने समर्थकों से मिलेंगे। इसके साथ ही कल सुबह उनका वापिस दिल्ली लौट जाने का कार्यक्रम है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like