सांसद अनिल बलूनी से मिले युवराज सिंह, कहा- हाँ हम करेंगे… कैंसर को परास्त!

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी काफी समय से बीमार चल रहे हैं। विदेश में इलाज के बाद वह स्वदेश लौटे और अब उनका उपचार मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी तबियत में काफी सुधार हुआ है। बलूनी की बीमारी को लेकर अब तक किसी ने भी खुलासा नहीं किया था, लेकिन कैंसर को मात देने वाले स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने उनसे मिलकर खुलासा किया है कि, हम कैंसर को हरा सकते हैं।

युवराज सिंह ने अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट भी की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि अनिल बलूनी जी बहुत जल्द ठीक होंगे। उनकी इस पोस्ट को अनिल बलूनी ने भी शेयर किया है। युवराज की इस पोस्ट से उनकी बीमारी को लेकर अस्मंजस की स्थिति साफ़ हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like