अनिल बलूनी जाएंगे राज्यसभा, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को झटका

Please Share

देहरादून: राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर लगाई जा रही अटकलों को भाजपा आलाकमान ने विराम दे दिया है। प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार और प्रवक्ता अनिल बलूनी के नाम पर मुहर लगा दी है। वह सामेवार को अपना नामांकन कराएंगे।
पिछले करीब दो माह से भाजपा राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से लेकर प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू तक के नामों की अटकलें लगाई गई, लेकिन आला कमान ने दूसरे राज्यों की तरह उत्तराखंड से भी अपने राष्ट्रीय नेतृत्व में शामिल नेताओं में सुमार अनिल बलूनी को टिकट दे दिया। इससे प्रदेश की राजनीति में भी नए समीकरण बनते हुए दिखाई देंगे। बहरहाल अनिल बलूनी के नाम सभी को चैंकाया भी है। उनके नाम की चर्चा तो हुई, लेकिन लोगों ने उसको खास तब्बजो नहीं दी।
राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख्या की भूमिका को सफलतापूर्वक निभाने के साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई। बलूनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजदीकी भी माना जाता है। अमित शाह के भरोसेमंद भी हैं, जिसका उनको फायदा मिला। बलूनी ने अपना करियर पहले पत्रकारिता में शुरू किया था। इसके बाद गुजरात के तत्कालीन सुंदर सिंह भंडारी के ओएसडी बने। इसके बाद 2002 में फिर से उत्तराखंड लौट आए। विधानसभा के चुनाव भी लड़े, लेकिन तब सफल नहीं हो पाए थे। अब उनका राज्यसभा सांसद बनना तय हो गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply