अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकराई कार ,22 वर्षीय युवक की मौत

Please Share
देहरादून: देर रात्रि थाना रायपुर को सूचना मिली की रायपुर क्षेत्र में तुनवाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गयी है, जिसमें कार सवार  एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त सूचना पर चौकी बालावाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दौराने उपचार उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान राहुल रमोला पुत्र लक्ष्मण सिंह रमोला निवासी ग्राम रावत गांव, जनपद टिहरी गढ़वाल हाल पता कृष्ण विहार, तुनवाला, रायपुर, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। कार सवार दूसरे युवक तेजपाल सिंह राणा पुत्र खुशाल सिंह राणा निवासी जनपद रुद्रप्रयाग उम्र 20 वर्ष को दुर्घटना में हल्की चोटें आई। जानकारी करने पर तेजपाल उपरोक्त बताया गया कि मृतक राहुल हर्रावाला स्थित प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था तथा दोनों युवक तुनवाला में किराए पर रहते थे। आज रात्रि खाना खाने के बाद दोनों युवक अपने कमरे की तरफ जा रहे थे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया, जिनके आने पर पंचायत नामा व  पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव को उनके सुपुर्द किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like