उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल

Please Share
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में शुक्रवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40-50 फीट नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, आज तड़के तीन बजे वाहन संख्या यूपी 32 ईयू 2191 तुनाल्का ऐजेंसी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40-50 फीट नीचे गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। यह वाहन बड़कोट से नौगांव की ओर जा रहा था।
वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। जिसमें दो गंभीर और तीन सामान्य रूप ये घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर थाना बड़कोट पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी नौगांव में उपचार हेतु लाया गया। दो को प्राथमिक उपचार के पश्चात हायर सेंटर देहरादून के लिये रेफर किया गया। घायलों में प्रकाश पुत्र विश्वनाथ 42 वर्ष निवासी बडसंग बोनी गुलदार पेट चनमन्ना कितुर कर्नाटक (रैफर देहरादून), अन्नपूर्णा प्रकाश हिरेमट 32 वर्ष, उपरोक्त, विश्वनाथ शिवशंकर अय्यर हिरेमट 72 वर्ष, (रैफर देहरादून), प्रेमा विश्वनाथ हिरमेट 68 वर्ष और राजू पुत्र हरगोविंद सिंह, 35 वर्ष, निवासी-कुशालपुर मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश। (वाहन चालक) शामिल हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like