शराब माफियाओं द्वारा एक और व्यक्ति की पिटाई!

Please Share

देहरादून: प्रदेश में शराब माफिया के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। वह बिना किसी परवाह के किसी भी व्यक्ति पर हमलावर हो रहे हैं। पिछले दिनों ही शराब माफिया ने एक पत्रकार की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। वह मामला काफी दिनों तक चर्चा में भी रहा। अब एक और मामला सामने आया है।
हैरानी की बात यह है कि मामला पुलिस के संज्ञान में होने के बावजूद पुलिस कुछ कार्रवाई करने के बजाया मामले में समझौता होने की बात कह रही है। जबकि, शोसल मीडिया पर नेहरू काॅलोनी थाने के अंर्तगत डिफेंस काॅलोनी में शराब की दुकान के बाहर एक व्यक्ति को पीटने का विडियो वायरल हो रहा है। उसमें साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा जा रहा है। व्यक्ति को कुछ लोग शराब की दुकान में खींचने का भी प्रयास कर रहे हैं। पुलिस कह रही है कि दोनों पक्षों ने मारपीट के बाद खुद ही समझौता कर लिया। साथ ही दोनों पक्षों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply