तीरथ सरकार का एक और बड़ा आदेश: सहकारी बैंक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक, भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी व लेनदेन का आरोप!

Please Share
देहरादून: जहाँ मुख़्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा लिए गए निर्णयों को एक के बाद एक बदलने में लगे हुए है, वहीँ अब निबन्धक सहकारी समितियां उत्तराखंड बी ऍम मिश्रा ने एक आदेश जारी कर कहा है “कि वर्तमान में राज्य के समस्त जिला सहकारी बैंकों में वर्ग-4 (सहयोगी/गार्ड) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। जिला सहकारी बैंकों में उक्त भर्ती प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है।” 
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में शुरू हुई उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक भर्ती प्रक्रिया ने अब एक नया मोड़ लिया है। अब भर्ती गड़बड़ी के आरोपों के चलते अग्रिम आदेशों तक यह भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 42 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में इंटरव्यू व शारीरिक परीक्षा संपन्न हुई थी। लेकिन सरकार में राज्यमंत्री यतिस्वरानंद और विधायक सुरेश राठौर द्वारा भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी व लेनदेन के आरोप लगाए गए थे और सीएम तीरथ से शिकायत की थी। इसके बाद इस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

तीरथ सरकार का एक और बड़ा आदेश: सहकारी बैंक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक, भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी व लेनदेन का आरोप! 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like