प्रदेश में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कसी कमर,आरोपियों से मिलने वालो पर भी रहेगी नजर

Please Share

ऊधमसिंहनगर से राजपाल शर्मा की रिपोर्ट: जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अब अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाने जा रही है। इसके लिए एसओजी टीम को इसकी जिमेदारी सौपीं गई है।जो जेल में बंद बदमाश से मिलने वाले और उनकी जमानत करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखेगे साथ ही बदमाशों के सोशल अकाउंट पर भी एसओजी टीम लगातार नजर रखेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदर जीत सिंह ने बताया कि बदमाशों के साथ अब पुलिस ऐसे लोगो को भी चिह्नित करेगी जो बदमाशों को संरक्षण दे रहे हैं। जेल में बंद बदमाश से मिलने और उनकी जमानत करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। जमानत के बाद कौन-कौन लोग उसे संरक्षण दे रहे हैं। इसकी जानकारी रखी जाएगी। साथ ही जमानत करने के पीछे उस सख्स का क्या फायदा हो सकता है।इस पर भी बारीकी से निगरानी की जायेगी। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के सोशलअकाउंट में भी एसओजी लगातार नजर रखेगी । जिससे सोशल अकाउंट से उनके करीबियों का पता लगाया जा सके।  साथ ही कहा कि बदमाशों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खाके की जिमेदारी एसओजी टीम को दी गई है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति बदमाश को संरक्षण देते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like