सेना के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर, कैद में सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाला बाहर, 5 वीरों ने गंवाई अपनी जान

Please Share

कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के चांगिमुल में सुरक्षा बलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है लकिन इस मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, एक मेजर समेत पांच लोगों को अपनी शहादत देनी पड़ी हैं। मुठभेड़ शनिवार सुबह 3:30 बजे शुरू हुई थी। मारे गए लोगों में 21 राष्ट्रीय राइफल के कमांडिंग आर्मी ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज, एक लांस नायक और एक राइलफल मैन के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शकील क़ाज़ी शामिल हैं। कर्नल आशुतोष कई सफल ऑपरेशन के हिस्सा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ शनिवार से ही चल रही है और अब फायरिंग रूक गई है लेकिन सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक कुछ बंधक लोगों को बचाने के लिए सुरक्षा बलों व जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को हंदवाड़ा में संयुक्त अभियान चलाया। सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में, आतंकियों ने एक घर के कुछ लोगों को बंधक बनाया हुआ है, जिसके बाद सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। जानकारी के मुताबिक आतंकवादी ने इस मकान के लोगों को अपने कब्जे में रखा हुआ था और इन का इस्तेमाल छिपने में कर रहे थे। सेना के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर, इस घर में कैद सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन इस मुठभेड़ में उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जाता है कि मारे गए दोनों आतंकी जम्मू-कश्मीर के नहीं थे। आतंकियों के बारे में भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है

वहीँ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ”सैन्य कार्रवाई में शामिल जिन सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों की जान गई है उन्हें श्रद्धांजलि। जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है उनके साथ मेरी संवेदना है। इन बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ भारत कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है।”

The loss of our soldiers and security personnel in Handwara(J&K) is deeply disturbing and painful. They showed exemplary courage in their fight against the terrorists and made supreme sacrifice while serving the country. We will never forget their bravery and sacrifice.

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 3, 2020

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply