उत्तराखंड कोरोना स्वास्थ्य अद्यतन, आज एक और कोरोना पॉजिटिव

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड कोरोना स्वास्थ्य अद्यतन: आज COVID-19 का अक नया संक्रमित मामला सामने आया है जिससे COVID-19 के मरीज़ों की अब कुल संख्या 61 हुई है। यह मामला देहरादून ज़िले के ऋषिकेश से है। यह एम्स ऋषिकेश से है और वहां स्टाफ नर्स बतौर कार्यरत है। 

वहीँ हेलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए पुलिस ने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्यों को संगरोध किया गया हैसाथ ही उस आवास विकास कॉलोनी, जहां वह रहती हैं, को भी सील कर दिया गया है। हालाँकि अभी स्वस्थ विभाग द्वारा अभी तक हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है

यह भी पढ़ें: देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार व अन्य जनपदों को किए गया इन जोनों में चिन्हित- मुख्य सचिव ने किए निर्देश जारी

वहीँ कल शाम तक COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 239 तथा आज भेजे गए नमूनों की संख्या 238 रही है। उत्तराखंड के 61 कोविद- 19 संक्रमित मामलों में से कल तक 39 ठीक हुए मरीज़ है। अभी 20 सक्रिय मामले बचे है। सक्रिय मामले केवल देहरादून, उदमसिंघ नगर, नैनीताल और हरिद्वार जिलों में ही हैं, जिसमे देहरादून में 12, नैनीताल में 2, उधम सिंह नगर में 4 और हरिद्वार ज़िले में 2 सक्रिय मामले है।

वहीँ देहरादून में कल तक 9 हॉटस्पॉट, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 1 और उधम सिंह नगर में 1 ज़ोन्स बने है।

यह भी पढ़ें:प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में सावधानी बरतने पर मुख्य सचिव ने किए दिशा निर्देश जारी

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply