एशियाई खेलों में भारत का अबतक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक

Please Share

जकार्ता: भारत के मुक्केबाज अमित पंघाल ने 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया है। 49 किलोग्राम भारवर्ग के मुक्केबाजी फाइनल प्रतियोगिता में अमित का सामना रियो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट उजबेकिस्तान के हसनबॉय दुश्मातोव के साथ हुआ। इससे पहले अमित ने सेमीफाइनल मुकाबले में फिलीपींग से कार्लो को 3-2 से हराया था।

अमित ने ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता के सामने डट कर खड़े रहे और बेहतरीन मुकाबला करते हुए स्वर्ण जीत ले गए। दोनों के बीच बेहद रोचक मुकाबला हुआ। इसके साथ ही भारत के खाते में 66 पदक आ चुके हैं, जो किसी एशियाड में भारत की सर्वाधिक पदक संख्या है। इससे पहले भारत ने 2010 के ग्वांग्झू एशियन गेम्स में 65 मेडल जीते थे।

भारत का एशियाई खेलों में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2010 के ग्वांगजू एशियाई खेलों में भारत ने कुल 65 पदक अपने नाम किए थे। चीनी शहर में खेले गए उन एशियाई खेलों में भारत ने 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल्स पर कब्जा जमाया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like