अतिक्रमण और सड़कों के चौड़ीकरण के लिये दुकाने ध्वस्त, व्यापारियों ने किया एसडीएम का घेराव

Please Share
खटीमा: हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण और सड़कों के चौड़ीकरण के लिये नगरीय क्षेत्र में तोड़ी जा रही दुकानों के विरोध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ व्यापारीयो ने एसडीएम का किया घेराव। उन्होंने व्यापारियों को उजाड़ने से पहले बसाने की मांग की है।
उधम सिंह नगर जिले के सीमांत क्षेत्र खटीमा में हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही नगरीय सीमा में सड़कों के चौड़ीकरण के लिये लीज वाली दुकानों व भवनों को भी तोड़ा जा रहा है। जिसके विरोध में मंगलवार को प्रभावित  व्यापारीयो ने एसडीएम खटीमा का घेराव किया। उनकी मांग थी कि, कम से कम भूमि का अधिग्रहण किया जाये, साथ ही जिन व्यापारियों की पूरी दुकाने तोड़ी गई हैं। उनको प्रशासन फिर से बसाने की भी व्यवस्था करे। ताकि व्यापारी और उनके परिवार सड़को पर नही आये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like