उत्तराखंड: एटीएम ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, हथियारों समेत गिरफ्तार

Please Share

उत्तराखंड: लंबे समय से दिल्ली एनसीआर नोएडा और अन्य राज्यों में सक्रिय एटीएम क्लोनरो (ठगों)  को आखिरकार देहरादून पुलिस पटेलनगर से दबोचने में कामयाब हुयी। शातिर तरीके से एटीएम बदलकर भोले भाले लोगों को हजारों लाखों की चपत लगाने वाले एटीएम क्लोनरो गेंग के तीन अपराधियों के गिरोह को पुलिस ने देहरादून पटेल नगर से गिरफ्तार किया ।

देहरादून पुलिस को पटेल नगर निवासी शख्स ने सूचना दी थी। कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा धोखाधड़ी से उसके खाते से 25 हजार रु निकाल लिए गए हैं। जिसके चलते उसने मुकदमा भी दर्ज करवाया था पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए देहरादून एसएसपी ने दो अलग-अलग टीमें गठित की जिनमें से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पटेल नगर के ट्रांसपोर्ट नगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल एक तमंचा और 315 बोर सहित दो मैगजीन और दो कारतूस बरामद किए। साथ ही वाहन की तलाशी के दौरान 1 लाख 70 हजार कैश व 200 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड भी बरामद किये। वहीं पूरे मामले में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह लंबे समय से देहरादून और दिल्ली के आसपास क्षेत्रों में सीधे साधे लोगों को एटीएम में सहायता करने के दौरान अपने झांसे में लेते थे। और उनके एटीएम बदलकर उनके खाते से रकम उड़ा देते थे। आरोपी पिछले कई दिनों से देहरादून में डेरा डाले हुए थे पूरे मामले में दो आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। तो एक आरोपी दिल्ली शहादरा निवासी है। आरोपियों को 420 ,,367/ 19  सहित अन्य कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। और साथ ही उनके पिछले अपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। लंबे समय से सक्रिय गिरोह को जेल में डालने को लेकर पुलिस ने कई लोगों को इनके झांसे के शिकार होने से बचाया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like