देहरादून: अवैध गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास से एक महिला अभियुक्त को सोमवार को 01 किलो अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया है। महिला अभियुक्त के विरुद्ध 8/21 NDPS act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष समय से पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त बसंती देवी उर्फ रेनू पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद निवासी कबाड़ी बाजार ब्राह्मण वाला थाना पटेल नगर उम्र 47 वर्ष है। महिला से 1 किलो अवैध गांजा भी बरामद किया गया।
पुलिस टीम में उप0निरी0 नवीन जोशी चौकी प्रभारी बाजार, उपनिरीक्षक मोनिका मनराल, महिला कांस्टेबल ललिता एवं कांस्टेबल 203 जतिंदर कुमार शामिल रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like