देहरादून: अवैध गांजे की खेप के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: दून पुलिस के नशे को जड़ से समाप्त करने के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पटेल नगर पुलिस टीम ने आज ब्रहमपुरी के पास अभियुक्त राम अवतार साहनी को 1 किलो से भी अधिक अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम अवतार साहनी पुत्र फकीरा निवासी गोरियारे मुस्तफापुर थाना बिशनपुर दरभंगा बिहार हाल निवासी टूयुबैल नंबर 4 ब्रहमपुरी थाना पटेल नगर के रूप में हुई।

इस दौरान पुलिस टीम अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी सदर, उप निरीक्षक नवीन जोशी चौकी प्रभारी बाजार, उप निरीक्षक मनोज भट्ट थाना पटेलनगर, कांस्टेबल 613 आशीष नेगी, कांस्टेबल 969 नितिन सैनी रही।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like