अयोध्या में दीपोत्सव की धूम, हेलीकॉप्टर से पहुंचे ‘राम, सीता और लक्ष्मण’

Please Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगरी को दिवाली के मौके पर भव्य तरीके से सजाया गया है। अयोध्या दीपोत्सव के इस मौके पर दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किम जुंग-सुक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद होने के लिए पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि आज कार्यक्रम के दौरान अयोध्‍या में राम मंदिर या राम की विराट मूर्ति स्‍थापित करने को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

इससे पहले दोपहर अयोध्या में झांकी निकली। रामायण के किरदारों में लोग कोई राम बना है तो हनुमान तो रावण अयोध्या की सड़को पर झांकी निकाली जा रही है। इसके साथ ही लोगो में बहुत उमंग के साथ सड़कों पर हजारो की भीड़ उतर गयी है। योगी और किम जंग सूक के पहुंचने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान योगी ने कहा कि किम जंग सूक के आने से मुझे बेहद खुशी मिली है। योगी ने कहा कि अयोध्या में आज हम सबके लिए बड़ा महोत्सव है। अयोध्या को हम नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। छोटी दिवाली के अवसर पर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर ना सिर्फ आज लाखों दीपक जलेंगे बल्कि लेज़र लाइट की झलक भी दिखाई जाएगी। वहीं, भव्य रामलीला का मंचन भी होगा। पिछले कुछ दिनों से देशभर में संत समाज, राजनीतिक दलों और रामभक्तों की तरफ से अयोध्या में रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की मांग बढ़ी है, ऐसे में अयोध्या में मनाई जा रही ये भव्य दिवाली संतों को संतुष्ट भी कर सकती है।

गौरतलब है कि किम चार दिन की यात्रा पर रविवार को भारत पहुंचीं। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जबकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किम से मुलाकात की। दिल्ली से रवाना होने के बाद किम लखनऊ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like