बागेश्वर: जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं की जमकर सराहना कि,जानिए और क्या कहा

Please Share
बागेश्वर: भाजपा संगठन की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई जिला प्रभारी कैलाश शर्मा ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत सभी के एकजुट प्रयास का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच साल के अच्छे काम का जनता ने ईनाम दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं की  संगठन के प्रति जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। कार्यसमिति में उन्होंने सभी मंडलो के अध्यक्ष जिला पदाधिकारियों से सदयस्ता अभियान में फ़ोकस करने की बात कही ताकि बाद में जिले व् मंडलो के चुनावों को करवाया जायेगा।  
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा के लिए कमर कसने को कहा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं  की लोगों को जानकारी देने और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने को कहा। साथ ही उन्होंने उत्तराखण्ड के अपने पंचायती एक्ट के बारे में तारीफ़  करते हुए कहा राज्य सरकार इस पर होमवर्क पहले से कर  रही थी।  राज्य सरकार की अच्छी पहल है। अब पंचायतो में शिक्षित जनप्रतिनिधि को मौका मिलेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like