बेरहम बाप ने मासूमों के सामने ही कर दी उनकी माँ की हत्या, हुआ फरार

Please Share

रुद्रप्रयाग: मैने तेरी मां को मार दिया है और तुझे छोड दिया है, जा अब मेरे उपर केश करना। जी हाँ यही कुछ आखिरी लब्ज थे उस मानवता को कलंकित करने वाले हत्याआरोपी के। जो वारदात के बाद से फरार हैं।

दरअसल रुद्रप्रयाग जिले के चोपडा पटवारी क्षेत्र के संणगू गांव निवासी एक बेरहम बाप ने पहले तो चार नाबालिग मासूमों की मां की निर्ममता से हत्या कर दी और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए बेटी पर ही कातिलाना हमला कर दिया। सुक्र है कि, बेटी इस हमले से तो बच गयी, लेकिन मासूमों के सामने ही मां का खून से सना शव आज भी बच्चों को हर बार नजर आ रहा है और वे रुहांसे गले से घटना को उजागर कर रहे हैं। फिलहाल राजस्व पुलिस ने मामले को पंजीकृत कर लिया है और मौके से फरार आरोपी की खोजबीन शुरु कर दी है। वहीं बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चारों बच्चों को अपनी कष्टडी में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक पहले से आपराधिक घटनाओं से तालुख रखने वाले इंद्रसेन ने अपनी दूसरी पत्नी की शराब के नशे में पहले तो डण्डों से पिटाई की और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। मामले का गवाह भले ही आरोपी का एक सात वर्षीय नाबालिक बच्चा व बालिका है, लेकिन जिस बेवाकी से दोनों बच्चे घटना को बता रहे हैं उससे तो साफ है कि ये अपराधी एक बेरहम है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है और आरोपी की धरपकड के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

शराब के नशे में जिस तरह से अकेले घर में एक महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और फिर आसानी से आरोपी मौके से फरार हो गया। ऐसे में बडा सवाल ये है कि, आखिर पति-पत्नी की आपसी रंजिश का शिकार आखिर ये चार नाबालिग क्यों हुए। अब भले ही आरोपी तो जेल की सलाखों के पीछे चला जायेगा लेकिन, इन चारों नाबालिगों के भविष्य पर तो प्रश्न चिन्ह लग ही गया है कि, आखिर उनको अब अपनायेगा कौन।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like