बेबी डॉल सनी लियोनी बनी दो जुड़वां बच्चों की माँ

Please Share

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर मां बन गई हैं। सनी लियोनी ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए ये खबर हाल ही में शेयर की। सनी और उनके पति डेनियल को दो बेटे हुए हैं जिनका नाम उन्होंने नोआह सिंब वेबर और अशर सिंह वेबर रखा है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के साथ सनी ने लिखा है, ”ये ईश्वर की कृपा है! 21 जून, 2017 वो दिन था जब पति और मुझे ये अंदाज़ा हो गया था कि कुछ ही वक़्त में हमारे तीन बच्चे होंगे। ” ”हमने योजना बनाई और परिवार बढ़ाने की कोशिश की और इतने साल बाद अशर सिंह वेबर, नोहा सिंह वेबर और निशा कौर वेबर के साथ ये परिवार आख़िरकार पूरा हो गया है।” ”हमारे लड़कों का जन्म कुछ दिन पहले हुआ है लेकिन हमारे दिलों और आंखों में ये बीते कई साल से थे। ईश्वर ने हमारे लिए ख़ास योजना बना रखी थी और हमें बड़ा परिवार दिया। हम तीन बेहद ख़ूबसूरत बच्चों के माता-पिता हैं, जिन्हें गर्व हैं। ये सभी के लिए सरप्राइज़ है।”

 

बेबी डॉल सनी लियोनी बनी दो जुड़वां बच्चों की माँ 2 Hindi News Bharat »गौरतलब है कि सनी लियोनी और डेनियल वेबर पहले से ही एक बेटी के माता-पिता हैं। पिछले साल जुलाई में दोनों ने महाराष्ट्र के लातूर से 21 महीने की बच्ची गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने निशा सिंह वेबर रखा है। सनी की दोबारा से मां बनने की खबर फैंस के लिए खुशी के साथ-साथ शॉक लेकर भी आई है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

हालांकि इस पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि जब वह प्रेग्नेंट नहीं थीं, तो दो जुड़वा बच्चों की मां कैसे बन गईं। लोगों के इसी सवाल का जवाब देने के लिए ही सनी ने बाद में एक और ट्वीट किया। सनी ने लिखा ‘यहां कोई भ्रम ना रहे इसलिए बताना जरूरी है कि अशर और नोआ हमारे बायॉलॉजिकल बच्चे हैं। हमने तीन साल पहले इसके लिए सरोगेसी को चुना था। अब जाकर हमारा परिवार पूरा हो गया है।’

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply