VIDEO: मसूरी: बदलते मौसम के साथ हुई हल्की बर्फबारी, खिल उठे पर्यटकों के चेहरे

Please Share

मसूरी: मसूरी में साल के दूसरे दिन मौसम ने सुबह से ही करवट बदलनी शुरू कर दी है। यहां एकाएक आसमान घने बादलों से घिर आया साथ ही हल्की बर्फबारी भी शुरू हो गई। बर्फबारी शुरू होते ही यहां घूमने आये पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। हालांकि कुछ देर बाद ही धूप निकलने के बाद बर्फ के हल्के फुवारे बादलों संग उड़ गये। मौसम बदलने से शहर में ठण्ड बढ़ गयी है जिससे लोग दिन में भी अलाव का सहारा लेते नजर आये।

वहीं मसूरी आये पर्यटकों का कहना है कि हमें उम्मीद नही थी की वह वर्फ पड़ते देख पाएंगे  लेकिन उनकी वह मुराद पूरी हो गई। हालाँकि कुछ ही समय बाद मौसम खुल गया।