प्रीतम सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गुरुमंत्र

Please Share

देहरादून: नववर्ष के अवसर पर राजधानी देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनिर्वाचित कांग्रेसी पार्षदों का सम्मान किया गया। निजी होटल में समस्त नवनिर्वाचित पार्षदगणों के सम्मान में समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी शिरकत की।

इस दौरान प्रीतम सिंह ने पार्षदों का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी। इस सम्मान समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल ने भी पार्दषों को सम्मानित किया। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने के भी गुरू मंत्र दिये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like