बड़े पर्दे पर जल्द ही आने वाली है ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ फिल्म

Please Share

नई दिल्ली: एक एसा वक्त था जब सोशल मीडिया पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ काफी फेमस हुआ था और एक 10 रुपये का नोट जिस पर ये लिखा हुआ था वो काफी वायरल हुआ था। ये वक्त करीब 2016 के आखिरी महीनों का था। जब देश में केंद्र सरकार की ओर से नोटबंदी कर दी गई थी। लेकिन अब फिर से ये लाइन वापस सुर्खियों में आ गई है और इसकी वजह है ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ नाम की फिल्म।

छोटे पर्दे की इस अभिनेता को मिला  फिल्म में लीड रोल
अब जल्द ही बड़े पर्दे पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ के नाम से फिल्म आने वाली है, जिसमें नागिन 3 से मशहूर हुईं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए ही सुरभि ज्योति बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। सुरभि के साथ उनकी फिल्म में मशहूर पंजाबी सिंगर जस्सी गिल लीड रोल में होंगे। अभी फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह रोमांटिक कॉमिडी फिल्म हो सकती है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like