बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर व्यापार मंडल व कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Please Share

मसूरी: बुधवार को मसूरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतीश ढ़ोंडियाल और व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में झूलाघर पर उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। उपवास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान शहर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की ओर अग्रसर करना था।

इस दौरान रजत अग्रवाल ने कहा कि, शहर की स्वास्थ्य सेवाएँ पिछले कई सालों से ख़राब है। सिविल अस्पताल का निर्माण आज भी अधूरा है, जिसका खामीयाजा स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सैलानियों को भी भुगतना पड़ रहा है, इसलिए सरकार को मसूरी की स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ने कहा कि, यदि अभी भी सरकार मसूरी की स्वास्थ्य सेवाओं की ओर ध्यान नही देती है, तो वे धरना-प्रदर्शन और आन्दोलन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like