बदमाश बेख़ौफ, महिला पत्रकार पर ताबातोड़ फायरिंग, घायल

Please Share

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधी बेखौफ हैं। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में महिला पत्रकार की गाड़ी पर देर रात 12.30 बजे के आसपास ताबातोड़ फायरिंग की गई, जिसमें क्राइम रिपोर्टर रही मिताली चंदोला के हाथ में गोली लगी। उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के मयूर विहार  से सटे धर्मशीला कैंसर अस्पताल की रेड लाइट के पास कुुुछ बंदूकधारी बदमाशों ने क्राइम रिपोर्टर रही मिताली चंदोला की गाड़ी पर फायरिंग की है। जिसमे वह घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने पास ही के धर्मशीला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। जहां फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गाड़ी के फ्रंट शीशे पर दो गोलिया मारी गई हैं, ड्राइवर व साइड शीशे पर अंडों से भी हमला किया गया है।शुरुआती जांच में यह पर्सनल एनिमिटी का मामला भी लग रहा है। इस हमले के पीछे पारिवारिक विवाद है या लूटपाट यह जांच के बाद साफ़ हो पाएगा।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like