काश्तकारों को पानी की समस्या से हो रही परेशानी,दर्जनों महिलाओं ने सिंचाई विभाग का किया घेराव

Please Share

बागेश्वर: जून माह बितने को है। सिचाई विभाग नहरों में अब तक सिचाई के लिए पानी उपलब्ध नही करवा पाया है। मामला गरुड़ ब्लॉक् का है। यंहा के काश्तकारों को अब तक नहरों के द्वारा उनके खेतों में पानी नही पहुँचा। गरुड़ सहित ज़िले में इस समय धान की पौध लगाई जा रही है। कमोवेश जिले में सिचाई विभाग पर्याप्त मात्रा में काश्तकारों को पानी उपलब्ध नही करवा पा रहा है। जोकि बड़ी लापरवाही वही सामने दिखती है।
वहीं जब गरुड़ ब्लॉक के दर्जनों ग्रामों में नहरों में पानी की समस्या अब तक नही सुलझी तो मजबूरन दर्जनों महिलाओं ने सिंचाई विभाग के कार्यालय का घेराव किया। दरसल गढशेर की महिलाओं ने सिंचाई विभाग के ऑफिस पहुँच कर जमकर हंगामा किया।
उन्होने कहा कि धान की पौध सूखने के कगार पर हैं। हमे खुद ही कई किलोमीटर दूर से बर्तनो में पानी दोह कर धान की पोध के लिए पानी एकत्र कर है।जोकि कॉफ़ी नही हैं। विभाग लापरवाह बना हुआ है। महिलाओं ने कहा हर जल्द विभाग पानी की व्यवस्था नही करता है। मजबूरन हम लोग बागेश्वर-अल्मोड़ा कौसानी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर देंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like