बदरीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा, कई लोग घायल

Please Share

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बीती रात को पहाड़ी पर मलबा गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया। नंदप्रयाग में चलती कार के बोनट पर मलबा और बड़े पत्थर गिर गए। इसके बाद वे पत्थर सड़क से नीचे बने घरों पर जा गिरे। जिस वजह से कई लोग घायल हो गए हैं। इघटना के तुरंत बाद ही हाईवे बंद कर दिया गया था। जिसे सुबह करीब 10 बजे सुचारू कर दिया गया है।  जानकारी के अनुसार, नंदप्रयाग से कर्णप्रयाग की ओर जा रही एक कार पर अचानक पहाड़ी से भारी मलबा गिर गया। मलबा गिरने के कारण कार चालक बुरी तरह घायल हो गया। वहीं कार में बैठे अन्य तीन लोग सुरक्षित हैं। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़़े दस बजे की है। जानकारी के अनुसार, नंदप्रयाग में रात अचानक भूस्खलन हो गया। इसके चलते पर्यटकों की कार उसकी चपेट में आ गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like