बदरीनाथ हाईवे पर कार से टकराकर खाई की तरफ लुढ़की यात्रियों से भरी बस, ऐसे बची जान

Please Share

उत्तराखण्ड: रविवार को बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा होते -होते टल गया। बचेली खाल के पास तेेेज रफ्तार बस की सामने से आरही कार से भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान कार को बचाने के चक्कर मे बसअनियंत्रित होकर खाई में गिरने लगी। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई।

बता दें कि इंडिगो कार UK P7 TA 9469 को बचाने के चक्कर में बस Uk 13 PA 0072 अनियंत्रित होकर खाई की ओर लुढ़क गई। बस पैराफिट के ऊपर लटकी देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई।। बताया जा रहा है की बस, जामनिखाल से जौलीग्रांट जा रही कार से टकरा गयी बस में तीस यात्री सवार थे। यात्री किसी तरह बचाव करते हुए बस से नीचे उतरे। हालाँकि इस हादसे मे किसी को कोई  नुकसान नहीं हुआ, लोगों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like