बागेश्वर ब्लॉक में आगामी 5 तारीख को वोटिंग, जमकर पसीना बहा रहे उमीदवार

Please Share
बागेश्वर: जनपद के ब्लॉक में पंचायती चुनाव अपने अंतिम चरम पर बागेश्वर ब्लॉक में आगामी 5 तारिक़ को वोटिंग होनी है। जिसके चलते इस ब्लॉक के ज़िला पंचायत सदस्य बीडीसी से लेकर ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में ख़ूब जमक्कर पसीना बहा रहे है। हर कोई उमीदवार अपने जीत के दावे कर रहा है। ग्रामीण जनता के बीच जाकर अपने अपने लोक लुभावन वायदे कर वोटरों को रिझाने के प्रयास में जुटे है। वहीं हर प्रत्याशी का विकास के नाम पर व नए कार्यों के लम्बी फहरिस्त को लेकर ग्रामीण वोटरों को रिझा रहे है।
वहीं कई प्रत्यासी तो अपने समर्थकों के साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन कर अपने विरोधियों को अपनी ताकत का अहसास करवा रहे है। चूंकि जैसे जैसे मतदान प्रथम चरण की तिथि नजदीक आ रही है। प्रत्याशियों ने  अपना चुनाव प्रचार रफ़्तार तेज़ कर दी। बागेश्वर ब्लॉक में 4 तारिक़ की शाम को चुनाव प्रचार प्रसार थम जाएगा 5 को मतदान होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like