गंगोलीहाट: विस्फोटक सामग्री व अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
गंगोलीहाट: गंगोलीहाट पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज दिनाँक 29.05.2021 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट को थाना क्षेत्रान्तर्गत गश्त के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि वाहन संख्या- UK05TA- 2933 में दो व्यक्ति राईआगर से गंगोलीहाट की तरफ को अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट दिनेश बल्लभ पुलिस टीम के साथ राईआगर – गगोलीहाट रोड पर पहुँचे तो थोड़ी देर बाद ही उक्त नम्बर की कार राईआगर की तरफ से आती हुई दिखाई दी, जिस पर हमराही कर्मचारी गणों की मदद से वाहन को रोकने का प्रयास किया गया लकिन वाहन चालक द्वारा वाहन को एकदम पाताल भुवनेश्वर की तरफ मोड़ लिया गया और तेजी से भाग गया।

यह भी पढ़ें: Video: उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का जवानों के नाम महत्वपूर्ण सन्देश

पीछा करने पर वाहन को सैल्सा रैस्टोरैन्ट के पास घेर कर रोक लिया गया तथा वाहन को चैक करने पर वाहन में बैठे व्यक्तियों के कब्जे से अवैध शराब व विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। जिस सम्बन्ध में थाना गंगोलीहाट में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500/-रु0 नगद पुरूस्कार देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें: मिशन हौसला अभियान को सार्थक करती बागेश्वर पुलिस, स्वास्थ्य खराब होने पर थानाध्यक्ष काण्डा द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को हाॅस्पिटल ले जाकर करवाया गया उपचार

गिरफ्तार अभियुक्त शंकर सिंह महर (उम्र 37 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह महर ग्राम भुनेश्वर, गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ का रहने वाला है एवं हरीश सिंह बिष्ट (उम्र 32 वर्ष) पुत्र लाल सिंह बिष्ट ग्राम रावलखेत, पट्टी भुनेश्वर, तहसील बेरीनाग, जनपद पिथौरागढ़ का रहने वाला है।
पुलिस को बरामदगी में अवैध अग्रेजी शराब की 09 पेटी (104 बोतल) व विस्फोटक सामग्री में 100 डेटोनेटर, 05 बण्डल फ्यूज वायर और 190 जिलेटिन की छडें मिले है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट दिनेश बल्लभ, उ0नि0 मोहन चन्द्र जोशी, कानि0 385 ना0पु0 राकेश सिंह बोहरा, कानि0 462 ना0पु0 राहुल रावत, कानि0 109 ना0पु0 श्रवण कुमार, कानि0 123 ना0पु0 नरेन्द्र सिंह व कानि0 98 ना0पु0 नीरज चन्द शामिल थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोविड_19 बुलेटिन: आज 58 मरीज़ों की मौत, 1687 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 4446

गंगोलीहाट: विस्फोटक सामग्री व अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like