Bageshwar: दुःखद; दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर, 05 पर्यटकों की मौके पर ही मौत

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट:
बागेश्वर (Bageshwar): बागेश्वर पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज 27-10- 2021 को अपरान्हन लगभग 01.30 बजे ग्राम सभा करौली के बैटॉप तोक के समीप फरसाली शामा मोटर मार्ग में वाहन संख्या यू के 04 पीए-1376 एवं वाहन संख्या यू के 04 पीए-1755 टंपो ट्रेवलर वाहन पर्यटको को लेकर मुनस्यारी से बागेश्वर की ओर आ रहे थे।
उक्त स्थान बैटॉप के समीप वाहन संख्या यू के 04 पीए-1376 अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन से टक्कर मारकर लगभग 25 -30 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा तथा वाहन संख्या यू के 04 पीए-1755 जिसमें कुल 12 व्यक्ति सवार थे, सडक पर ही पलट गया।
वाहन संख्या यू के 04 पीए-1376 में कुल 12 व्यक्ति सवार थे जिसमें 11 पर्यटक एवं 01 वाहन चालक है तथा सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल के बताये जा रहे हैं, जिसमें 05 पर्यटको की मौके पर ही मौत हो गयी। उक्त वाहन में 07 पर्यटक चोटिल एवं घायल भी हुए हैं, जिन्हें शीघ्र ही थाना पुलिस टीम, एसडीआरएफ, अग्निशमन व स्थानीय नागरिको द्वारा घायलो को निकालकर वाहनो द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कपकोट भेजने के उपरान्त जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेजे गया तथा वाहन संख्या यू के 04 पीए-1755 जो कि सडक पर ही पलटी हुई है, में 01 ड्राइवर सहित कुल 12 लोग सवार थे। सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल के है, जिसमें 04 को मामूली चोट होने के कारण मौके पर ही स्वास्थ विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया तथा अन्य 08 व्यक्ति स्वस्थ हैं।
वाहन संख्या यू के 04 पीए-1376 में सवार 07 घायलो को उपचार हेतु जिला चकित्सालय बागेश्वर तथा 05 मृतको को भी जिला चिकित्सालय बागेश्वर लाया गया हैं। मृतक व्यक्तियों में किशोर घटक पुत्र पार्वती चन्द्र उम्र 59 वर्ष निवासी रानीगंज आसनसोल पश्चिम बंगाल, सावोनी चक्रवर्ती पत्नी जादू नाथ उम्र 55 निवासी आसन सोल पश्चिम बंगाल, सुबतो भट्टाचार्य पुत्र सुशील भट्टाचार्य उम्र 61 निवासी दुर्गापुर स्टील प्लांट वर्धमान पश्चिम बंगाल, चन्द्रना खान पत्नी टीपू खान उर्फ समोज 64 निवासी रानीगंज आसनसोल पश्चिम बंगाल तथा रूना भट्टाचार्य पत्नी सुबतो भट्टाचार्य उम्र 56 वर्ष निवासी दुर्गापुर स्टील प्लांट वर्धमान पश्चिम बंगाल तथा घायल व्यक्तियों में मनोज पुत्र दिवान सिंह वाहन चालक उम्र 30 वर्ष निवासी कौसानी बागेश्वर, जयनाथ पुत्र स्व. मलिक चक्रवर्ती 64, मधु चन्द्र पुत्र जायनाथ 55, जगन मॉय पुत्र माझव 67, चिनमय बनर्जी पुत्र विश्वनाथ 60, टिपू खान उर्फ समोज पुत्र नदीम 71 तथा दिपन मित्रा पुत्री पार्वती चन्द उम्र 40 वर्ष को गंभीर हालत में होने के कारण जिला अस्पताल बागेश्वर में लाया गया है तथा जितेन्द्र कुमार पुत्र मोती राम वाहन चालक उम्र 27 वर्ष निवासी आवला कोटाबाग कालाढुगी हल्द्वानी तथा शुभ्रा रॉय पत्नी देव शंकर 37, अहिन्द्रा कुमार रॉय पुत्र देव शकर रॉय एवं मिन्दल आचार्य पत्नी स्व. सुनील कुमार आचार्य निवासी सभी पश्चिम बंगाल को मामूली चोट आयी है।
Bageshwar: दुःखद; दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर, 05 पर्यटकों की मौके पर ही मौत 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like