Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने की जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी के लिये आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंस रवाना

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम (एन.एच.आई.डी.सी.एल) द्वारा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंसों को जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी के लिये फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना काल में बंद मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना का किया पुनः शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की लम्बित मांगों पर शीघ्र लिया जायेगा निर्णय

मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंसो में आकस्मिक उपचार की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए एन.एच.आई.डी.सी.एल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी की जनता को समर्पित ये एम्बुलेंस इन क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित उपचार प्रदान करने में मददगार होगी।
इस अवसर पर अधिशासी निदेशक एन.एच.आई.डी.सी.एल, कर्नल (से.नि.) सन्दीप सुधेरा, महाप्रबन्धक ले. कर्नल वरूण वाजपेई, विनोद पैन्यूली, वी.एस. खेरा, सीएमओ चमोली उमा रावत आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Cabinet: अब एमबीबीएस छात्रों को चार लाख की जगह देना होगा 1.45 लाख की फीस, प्रमोशन शिथिलीकरण नियमावली एक साल के लिए फिर से लागू

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like