16 साल बाद किसी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे आम‍िर खान- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हाथों लिया सम्‍मान

Please Share

16 साल बाद किसी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे आम‍िर खान- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हाथों लिया सम्‍मान 1 Hindi News Bharat »

कभी असहिष्णुता पर बयान देने के बाद विवादों में रहे वॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने नहीं सोचा होगा कि कभी ऐसा दिन भी आएगा। बयान के बाद विरोध झेलने वाले आमिर खान को सोमवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया है। हालांकि इस समारोह की सबसे आकर्षित करने वाली बात यह भी रही कि अवॉर्ड समारोह से दूर रहने वाले 53 साल के आमिर खान खुद इस अवॉर्ड को लेने आए थे। अवॉर्ड फंक्शन में आमिर को देख कई लोग हैरान रह गए।

आमिर को 75वें दीनानाथ मंगेश्कर अवॉर्ड सेरेमनी में विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आमिर को यह पुरस्कार उनकी फिल्म दंगल के लिए दिया गया। दंगल साल 2016 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही थी। बता दें कि आमिर खान ने साल 2015 में कहा था कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है।

जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी फिल्म का बहिष्कार किया था और कुछ ने तो उन्हें पाकिस्तान चले जाने के कह दिया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply