बाला फ़िल्म को लेकर आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Please Share

मुंबई:  अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म ‘बाला’ को लेकर हो रहे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आयुष्मान ने कहा है कि “हमने अपनी फिल्म को पहले शूट किया और  इसकी घोषणा हमने पहले की है। उन्होंने कहा कि ‘उजड़ा चमन’ कन्नड़ फिल्म ‘ओंदू मोत्तेया कथे’ की आधिकारिक रीमेक है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक बार फिल्म के रिलीज होने पर दर्शक महसूस करेंगे कि ‘बाला’ की कहानी वास्तविक है।

आयुष्मान ने ये भी कहा कि हमने अपनी फिल्म को पहले फिल्माया है। इसका ऐलान पहले हमने ही किया है । इसमें बस एक ही समानता है, बाकी यह एक अलग फिल्म है। हमने दक्षिण भारत की फिल्म जिस पर ‘उजड़ा चमन’ आधारित है देखी उसके बाद हमने शूटिंग पूरी की. फिल्म को देखने के बाद आपको अंतर महसूस होगा यह बाला महज गंजेपन को दूर करने के बारे में नहीं है। इसका मतलब खुद को फिर से पाने एवं किसी भी और चीज की अपेक्षा खुद को अधिक प्यार करने से है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like