बन्द कमरे से मिला पति-पत्नी का शव, कमरे से बदबू आने पर 5 दिन बाद चला पता

Please Share

देहरादून: राजधानी दून के राज पैलेस अपार्टमेंट हरिपुर कला में एक बन्द कमरे से पुलिस को एक महिला औऱ पुरूष की लाश बरामद हुई है। दरअसल गुरूवार देर रात लगभग 12:30 बजे रूम के माध्यम से थाना रायवाला को सूचना मिली कि, राज पैलेस अपार्टमेंट हरिपुर कला में एक बन्द कमरे के अंदर से बदबू आ रही है। उक्त सूचना पर थाना रायवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

इस दौरान पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर कमरे के बाथरूम से एक पुरुष व एक महिला का शव बरामद किया। वहीं पुलिस को शव के पास से एक जहर की शीशी भी बरामद हुई है। इसके अलावा पुलिस को 23 जून 2018 को लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिससे प्रतीत होता है कि उक्त दोनों पति-पत्नी द्वारा 23 जून 2018  को जहर खाकर आत्महत्या की गई है। मृतकों के पास से बरामद पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान हेमंत दास भनोट पुत्र कृष्णकांत निवासी ग्राम भोपारिया, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान सुनीता शर्मा पत्नी हेमंत दास निवासी उपरोक्त, उम्र 40 वर्ष, के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। मृतकों के परिजनों के आने के बाद ही पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like