Video: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया नरेन्द्र नगर उप जिला चिकित्सालय (कोविड केयर सेंटर) का निरीक्षण, अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों से की फोन से बात, जाना उनका हालचाल

Please Share
नरेंदर नगर: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नरेन्द्र नगर उप जिला चिकित्सालय (कोविड केयर सेंटर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने फोन से अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों से बात कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने मरीजों से खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों द्वारा अवगत कराया गया कि कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों द्वारा नियमित देखभाल की जा रही है। भोजन, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं।

यह भी पढ़ें: Video: विरोध के बाद देवस्थानम बोर्ड का यू टर्न, फिर से खुला बद्रीनाथ मंदिर ब्रह्म मुहूर्त पर, देवस्थानम बोर्ड अधिकारी बोले टेक्नीकल फाल्ट

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, यतीश्वरानंद, सीडीओ टिहरी अभिषेक रोहिला, एसडीएम नरेंद्र नगर युक्ता मिश्रा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना कर्फ्यू अब 8 जून तक, अब 2 दिन खुलेंगी परचून की दुकाने

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like