बैंक एटीएम में लगी आग, कैमरे में कैद हुआ मंजर…

Please Share

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद स्थित सिरसागंज शहर में बुधवार को आफरा-तफरी मच गयी, ये अफरा-तफरी भीषण आग लगने की वजह से मची। आग और कही नहीं बल्कि स्टेट बैंक के एटीएम में लगी।

आग पर दमकल की गाडियों ने काफी मशक्त के बाद काबू पाया। आग से एटीएम में मौजूद लाखों रुपयों की नकदी के जलने की भी आशंका जतायी जा रही है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि कितनी राशि जली है। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण से लगी है।

एसओ सिरसागंज अनिल कुमार सिंह ने हैलो उत्तराखंड को बताया किबुधवार को अचानक एटीएम में आग लग गयी जिसकी वजह शोर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग में काबू पाने में लगभग 15 मिनट लगे थे। और लगभग 48 लाख रुपये जल कर ख़ाक हो गए थे।

Leave a Reply