बैंकों की हड़ताल टली, अब आम आदमी को नहीं होगी परेशानी

Please Share

नई दिल्ली : आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। बैंकों ने 26 और 27 सितंबर की अपनी हड़ताल को टाल दिया है। अब इन दोनों दिन बैंकों में कामकाज होगा और आम आदमी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पब्लिक सेक्टर के बैंकों के अधिकारियों के यूनियनों ने इस हड़ताल को टाला है। वित्त सचिव राजीव कुमार ने इन यूनियनों की चिंताओं पर बात की थी। वित्त सचिव का आश्वासन मिलने के बाद यूनियनों ने हड़ताल को टालने का फैसला लिया है।

महासंघ के महासचिव सौम्य दत्त ने बताया कि वित्त सचिव राजीव कुमार से मुलाकात में सकारात्मक आ्श्वासन मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। प्रस्तावित हड़ताल टलने से हिमाचल में भी ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, 28 और 29 सितंबर को बैंकों में चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में दो दिन बैंक बंद रहेंगे। नकदी के लिए एटीएम ही विकल्प रहेगा।अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र चौहान और महासचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि आश्वासन ने के बाद हड़ताल टाल दी गई है।

इससे पहले इंडियन बैंक्स एसोसिएश्न (आईबीए) ने एसबीआई को सूचित किया था कि ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स कनफेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए), इंडियन नेशनल बैंक आफिसर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी) और नेशनल आर्गेनाइजेशन आफ बैंक आफिसर्स (एनओबीओ) 26 और 27 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like